एनपीपीए का अहम फैसला, 15 दवाओं के खुदरा मूल्य किए निर्धारित
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 15 प्रमुख दवा का खुदरा मूल्य तय किया है। मार्च महीने में एनपीपीए ने इसको लेकर एक अहम बैठक की थी, जिसके बाद ये फैसला आया है। अब इन दवाओं को बनाने वाली कंपनियों को नई कीमतों के हिसाब से दवाई बेचनी होगी। एनपीपीए ने 24 मार्च को हुई 96वीं अथॉरिटी मीटिंग में लिए निर्णय के आधार पर ड्रग्स (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के तहत 15 ड्रग्स फॉर्मूलेशन की खुदरा कीमतें तय की हैं।

मूल्य निर्धारण के तहत एसोसिएटेड बायोटेक, डेल्स लैबोरेटरीज की मेटफॉर्मिन के साथ टेनेलिग्लिप्टिन टैबलेट की कीमत 7.14 रुपए प्रति टैबलेट तय की गई है। डैपाग्लिफ्लोजिन के साथ मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड की एक टैबलेट का खुदरा मूल्य 10.7 रुपए तय किया गया है। ह्यूमन नॉर्मल इम्युनोग्लोबुलिन, मेड्रोक्सीप्रोजेस्टेरोन एसीटेट आदि दवाओं के दाम भी एनपीपीए ने तय किए हैं।
अब दवा बनाने वाली कंपनियां नियामक को एकीकृत औषधि डाटाबेस प्रबंधन प्रणाली के जरिए कीमतों की लिस्ट देंगी और उसकी एक प्रति राज्य औषधि नियंत्रक और डीलरों को भी सौंपेगी।












Click it and Unblock the Notifications