अब विमान में अपनों के साथ बैठने के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क
अब विमान में सफर करते समय आपको अपने रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों के साथ बैठने के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क
नई दिल्ली। विमान में अपने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के बगल में बैठने के लिए अब आपको अतिरिक्त राशि का भुगतान करना पड़ेगा। विमान में टिकट बुक कराते समय अब आपको सीट चयन के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

सीट चयन का विकल्प
एयर इंडिया ने यह प्रक्रिया मई माह में शुरु की थी लेकिन अब जेट एयरवेज ने भी सीट चयन का विकल्प शुरु कर दिया है। अभी तक परिवार के तीन सदस्यों को एक साथ सफर करते समय अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
कितना होगा अतिरिक्त शुल्क
उदाहरण के तौर पर अगर अगर आप तीन लोगों के साथ मुंबई से लंदन जा रहे हैं तो एयर इंडिया में आपको 9000 रुपए अतिरिक्त देना होगा जबकि जेट एयरवेज में आपको 4500 रुपए अतिरिक्त देना होगा।
विमान यात्रा हुई पहले से ज्यादा सुविधाजनक, हैंड बैग पर नहीं लगेंगे सुरक्षा टैग
लेकिन अगर आपको दरवाजे के पास अतिरिक्त लेग रूम चाहिए तो इसके लिए आपको 10500 रुपए का भुगतान करना होगा। यही नहीं बीच की सीट का भी अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
12 दिसंबर को भेजा गया सर्कुलर
12 दिसंबर को जो नया सर्कुलर ट्रैवेल एजेंट को भेजा गया है उसके अनुसार सुविधानुसार सीट चयन के लिए आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा। भारत से मिडिल ईस्ट के देशों, आसियान देशों की यात्रा के दौरान पीक सीजन में यह भुगतान अधिक हो सकता है।
पैसे वसूलने का नया पैंतरा
हाल ही में डीजीसीए ने लगेज फीस और टिकट को रद्द करने में कैंसिलेशन फीस को निर्धारित किया है जिसके बाद एयरलाइंस ने सीट सेलेक्शन का नया तरीका निकाला है।












Click it and Unblock the Notifications