Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब रेलवे से आप सीधे कर सकते हैं आप अपनी शिकायत

नई दिल्ली। भारतीय रेल हर रोज लाखों यात्री यात्रा करते हैं, इस दौरान रेलवे यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने की कोशिश करता है। लेकिन अब रेलवे रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को बेहतर करने के लिए एक बेहतर सेवा शुरू की है। अब यात्री यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या के बारे में सीधे रेलवे को सूचित कर सकते हैं। रेलवे ने यह नई पहल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए और रेलवे की सेवा को बेहतर करने के लिए शुरू की है।

railway

रेलवे से यात्री ट्रेन की देरी, प्लेटफॉर्म में गंदगी, ट्रेन के भीतर गंदगी, ट्रेन में चोरी सहित तमाम समस्या के बारे में शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने कई विकल्प दिए हैं जिसके जरिए आप अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। इस मुहिम के पीछे रेलवे का मुख्य उद्देश रेलवे की सेवाओं को बेहतर करना है। शिकायत या सुझाव देने के लिए आप http://www.coms.indianrailways.gov.in/ पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यही नहीं आप अपने साधारण फोन के जरिए भी रेलवे को अपनी शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए आप 138 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 182 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही आप +919717680982 पर अपनी शिकायत को SMS के जरिए भेज सकते हैं। यही नहीं आप चाहे तो ट्विटर के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी शिकायत को @RailMindia ट्विटर हैंडल से टैग करते हुए करनी है।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा लाए विधेयक, उसके पास बहुमत है- अमर सिंह

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+