अब 4000 की जगह बदल सकेंगे 4500 रुपये, सरकार दे सकती है नई रियायतें
नोट बदलने के नियमों में हुए कई बड़े बदलाव। अब रोजाना बदल सकेंगे 4500 रु.
नई दिल्ली। 500-1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नए नोटों की उपलब्धता और वितरण की स्थिति का जायजा लिया। अरुण जेटली ने बैंकों और वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और नोट बदलने के नियमों में कई बदलाव करने के सुझाव दिए गए हैं। अब 500-1000 के नोटों से बनी सड़कों पर चलेंगे आप!

वित्त मंत्रालय के विश्लेषण के मुताबिक पिछले 4 दिनों में बैंकों में 3 लाख करोड़ के पुराने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट जमा हुए हैं। वहीं पिछले 4 दिनों में लोगों ने एटीएम और बैकों से करीब 50 लाख करोड़ रुपए की नकदी निकाली है। इस बैठक के बाद नोट बदलने को लेकर दी जाने वाली रियायतों में कई बदलाव करने के सुझाव दिए गए हैं। पढ़ें नए नियम...
- वित्त मंत्रालय ने बैंकों को नोट बदलने के लिए लाइन में लगे बुजुर्गों और विकलांगों के लिए अलग व्यवस्था करने का सुझाव दिया है।
- बैंकों ने मंत्रालय को सुझाव दिया है कि नोट एक्सचेंज लिमिट को 4000 रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए की जाए। बैंक में 500-1000 रु. के नोट जमा करने जा रहे हैं तो चेक कर लें पुराना रिकॉर्ड
- बैंक अकाउंट से साप्ताहिक सीमा 20000 रुपए से बढ़ाकर 24000 रुपए की जाए।
- वहीं एक दिन में अधिकतम निकासी सीमा 10000 रुपए करने का सुझाव है।
- वहीं अस्पतालों और कैटरर्स द्वारा चेक, डीडी या ऑनलाइन पेमेंट न लेने पर कार्रवाई होगी।लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारियों से करने की अपील की है।
- गांवों में कैश उपलब्ध कराने के लिए राज्य के मुख्य सचिवों को विशेष ध्यान देने का आदेश जारी किया गया है।
- बैंक में लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अकाउंट डिपॉजिट और नोट एक्सचेंज की अलग लाइन बनाने की सलाह दी गई है।
- बैंक मोबाइल बैंकिंग वैन चलाने का प्रस्ताव दिया गया है, जो अस्पतालों में इमरजेंसी के दौरान लोगों को कैश मुहैया कराएगी।
- अब एटीएम से निकासी की अधिकतम सीमा 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपए करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications