OTT पर सफलता के बाद बोलीं एक्‍ट्रेस मानवी गगरू, अब लोग घटिया रोल के लिए मुझे अप्रोच नहीं करते

मुंबई। वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज, फिल्म उजड़ा चमन और शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मानवी गगरू ने कहा है कि OTT प्रोजेक्‍ट्स ने उन्‍हें लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। मानवी ने कहा कि वो इस प्‍लेटफॉर्म की शुक्रगुजार हैं क्‍योंकि इसने उनके करियर में कई चीजों को बदल दिया। मानवी ने कहा कि एक एक्‍ट्रेस के तौर पर उनको लेकर लोगों का नजरिया अब बदल चुका है। अब लोग मुझे फेमस मानने लगे हैं। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से बातचीत में मनवी गगरू ने ये बातें कहीं।

लोग जितना आपके काम को देखेंगे आपको उतना काम मिलेगा

लोग जितना आपके काम को देखेंगे आपको उतना काम मिलेगा

मानवी गगरू ने कहा कि जितने अधिक लोग आपके काम को देखेंगे उतना ही आपके अलग-अलग किरदारों को नोटिस किया जाएगा। वो आपकी एक्टिंग रेज को समझेंगे ये एक ऑडिशन की तरह है जैसे कोई आपको लेकर फिल्‍म बनाने की कोशिश कर रहा है। मानवी ने कहा कि लोग आपकी स्‍किल को तभी बार-बार देखेंगे जब वो आपको साइन करने का सोच रहे होंगे। आपको बता दें कि मानवी को पिचर्स, ट्रिपलिंग, मेड इन हेवन और फोर मोर शॉट्स प्लीज के लिए जाना जाता है।

वर्किंग एक्‍टर होना बेहद जरूरी

वर्किंग एक्‍टर होना बेहद जरूरी

मानवी गगरू ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि हमेशा एक अभिनेता होने की तुलना में काम करने वाले अभिनेता बनना बेहतर होता है। बहुत सारे लोग अभिनेता बनने के लिए मुंबई आते हैं और फिर बैठकर उस एक सही भूमिका की प्रतीक्षा करते हैं। मुझे लगता है कि अपनी स्‍किल को शार्प करने के लिए, काम करते रहना महत्वपूर्ण है। मैं उस बदलाव को देख रही हूं। बहुत से लोग घटिया रोल के लिए मुझसे संपर्क नहीं करते क्योंकि वे जानते हैं कि मानवी ऐसा रोल नहीं करेगी। उन्‍होंने अपने करियर के लिए OTT को धन्‍यवाद दिया क्‍योंकि इसके चलते ही उन्‍हें उजड़ा चमन (2019) और शुभ मंगल सावधान (2020) जैसी फिल्मों में मौका मिला। मानवी ने कहा कि मेरा मानना है कि डिजिटल माध्यमों से भी नाट्य परियोजनाओं को लाभ मिल रहा है।

OTT और फिल्‍म के बीच कम हो रही है दूरियां

OTT और फिल्‍म के बीच कम हो रही है दूरियां

मानवी ने कहा कि अब OTT और फिल्मों के बीच रेखाएं धुंधली हो रही हैं। अब जब एक नाटकीय फिल्म में, वे एक अच्छे अभिनेता या एक अपेक्षाकृत नए चेहरे या एक गैर फिल्म का चेहरा चाहते हैं तो वे ओटीटी की तरफ देखते हैं। मानवी ने कहा कि फ़िल्मी करियर तो मेरा पहले कभी था ही नहीं, वेब ने पूरा खेल बदल दिया और मेरे अन्दर छिपे आर्टिस्ट को पहचान लिया।' मानवी के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने आर्टिस्ट्स के साथ ही डायरेक्टर, राइटर्स,टैक्नीशियन्स और कई अन्य लोगों मौके दिए हैं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+