अब दूसरे धर्म के लोग भी तिरुमाला मंदिर आ सकते हैं, लेकिन जरूरी है यह शर्त
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने अब अब हर आस्था को मानने वाले लोगों को आने का निमंत्रण दिया है जो हिंदू धर्म को अपनाना चाहते हैं। देवस्थानम की ओर से कहा गया है कि जिस भी आस्था के लोग हिंदू धर्म को अपनाना चाहते हैं वो तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद ले सकते हैं।
टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन करुणाकर रेड्डी ने कहा कि अगर दूसरे धर्म के लोग हिंदू धर्म को स्वेच्छा से अपनाना चाहते हैं, ऐसे लोगों का हिंदू जीवन में स्वागत है। उन्हें हिंदू धर्म के रीति-रिवाज, परंपरा आदि को सिखाया जाएगा। सनातन धर्म से जुड़े रिवाजों की जानकारी दी जाएगी।

करुणाकर रेड्डी ने कहा कि तिरुमाला के अस्ताना मंडपम में श्रीवारी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिन की धार्मिक सदन में इन प्रस्तावों को पारित किया गया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।
सम्मेलन के दौरान इस बात पर भी आम सहमति बनी कि कुछ जातियों के साथ भेदभाव किया जाता है, जिसकी वजह से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन होता है। लेकिन हमे ऐसे धर्म परिवर्तन को रोकने की जरूरत है। आज लोग चकाचौंध में आकर पैसों की लालच में धर्म परिवर्तन कर लेते हैं।
इस धार्मिक सदन में प्रतिभागियों ने कहा कि धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए हरिजनवाड़ा और गिरिजनवाड़ा में व्यापक धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। अधिक से अधिक लोगों तक अध्यात्मिकता को पहुंचाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications