लव मैरिज करने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए क्या?
नयी दिल्ली। हाईकोर्ट का ताजा फैसला लव मैरिज करने वालों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस ताजा फैसले ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक अब लव मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़ों को अपनी शादी रजिस्ट्रर्ड करवाने में दिक्कत नहीं होगी।

इस फैसले के अनुसार, कोर्ट ने कहा है कि शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अब किसी परिवार के लोगों की मौजूदगी लाजमी नहीं होगी। जी हां इस फैसले के बाद अब लव मैरिज करने के वालों के लिए अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने में दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि अब परिवार के किसी सदस्य की मौजूदगी को खत्म कर दिया गया है। हलांकि इससे पहले शादी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसी एक पारिवारिक मैंबर की मौजूदगी होना ज़रूरी थी।
ऐसे में अरेंज्ड मैरिज करने वाले तो पारिवार के किसी सदस्य को ले आते थे लेकिन लव मैरिज करने वालों के लिए यह काम कठिन हो जाता था, जिस कारण उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कई समय तक धक्के खाने पड़ते थे।
गौरतलब है कि साल 2011 में हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी कर कहा कि लव मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़े को विवाह की रजिस्ट्रेशन के समय परिवार को बुलाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी स्थानीय स्तर पर बनाए नियमों के अधीन परिवार को बुलाना लाजमी हो रहा है। कोर्ट के फैसले के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन गुरुवार को जब एक प्रेमी जोड़े ने मैरिज रजिस्ट्रेशन समय जजमैंट की कापी दिखाई तो यह व्यवस्था शुरू की गई।












Click it and Unblock the Notifications