आधार के बाद अब डिजिटल हो जाएगा आपका एड्रेस, जानें क्या है सरकार की योजना

नई दिल्ली। मोदी सरकार जल्द एक और अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार की इस पहले के बाद अब आपका एंड्रेस भी डिजिटल हो जाएगा। जी हां जल्द ही सरकार एक ऐसा कदम उठाने जा रही है, जिसके बाद अपने घर और ऑफिस का पता डिजिटल हो जाएगा । इस डिजिटल एंड्रेस की मदद से आपके एड्रेस की मैपिंग आसान हो जाएगी। अब आपको इस योजना से जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं, जिसे जानना आपके लिए बेहद अहम है।

 डिजिटल हो जाएगा आपका एंड्रेस

डिजिटल हो जाएगा आपका एंड्रेस


केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत डाक विभाग को इस पायलट प्रॉजेक्ट के लिए आदेश दिया गया है। सरकार के इस प्रॉजेक्ट के तहत आपको 3 पिन कोड लोकेशन वाली प्रॉपर्टी के लिए सरकार की ओर से एक 6 नबंर वाला कोड मिलेगा, जो एक डिजिटल कोड होगा। इसी कोड की मैपिंग से आपके प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी लिंक होगी और सरकारी की नजरों में होगी।

 ई-लोकेशन के फायदे

ई-लोकेशन के फायदे


सरकार द्वारा एंड्रेस के ई-लोकेशन के तहत आपको दिया जाने वाला 6 नंबर को कोड बेहद अहम होगा। इसी कोड से आपका घर का टाइटल, ऑनर का नाम, प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड, आपके बिजली-पानी का बिल, गैस का बिज आदि सभी जुड़े होंगे। इससे एकत जगह ही आपके प्रॉपर्टी से जुड़ी सारी जानकारी इक्ट्ठा हो जाएगी। जिससे न केवल आपको बल्कि अगर आप अपनी प्रॉपर्टी सेल करते हैं तो दूसरों को भी सारी जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

 दिल्ली-नोएडा में होगा ट्रायल

दिल्ली-नोएडा में होगा ट्रायल


सरकार के इस प्रॉटेक्ट का पहला ट्रायल दिल्ली और नोएडा पर किया जाएगा। दिल्ली-नोएडा के दो पोस्टल पिन कोड पर इस पायलट प्रॉजेक्ट का ट्रायल होगा, अगर ट्रॉयल सफल हो जाता है तो फिर इसे देशभर में लागू किया जाएगा। इस प्रॉजेक्ट के लिए पोस्टल डिपार्टमेंट ने मैपमाईइंडिया नाम की मेपिंग कंपनी को जिम्मेदारी दी है। हालांकि डाक विभाग ने कंपनी के साथ करार किया है कि वो लोगों के डेटा का व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं करेगी। डाक विभाग का कहना है कि इस योजना के सफल ट्रायल के बाद लोगों को किसी का पता ढूढने में आसानी होगी। सब कुछ डिजिटल होगा। अब इतंजार है कि जल्द से इस योजना का ट्रायल सफर हो जाए और देशभर में इस स्कीम की शुरुआत हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+