अब सीबीआई खंगाल रही सुशांत सिंह और दिशा सालियान की मौत के बीच का कनेक्‍शन

अब सीबीआई खंगाल रही सुशांत सिंह और दिशा सालियान की मौत के बीच का कनेक्‍शन

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई इस केस की गुत्‍थी सुलझाने में जुटी हुई है। अब इस केस में एक और नया मोड़ आया है। सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मौत का लिंक पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जोड़कर भी जांच करनी शुरु कर चुकी हैं। सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेता की पूर्व प्रबंधक दिशा सलियन की मौत के बीच कनेक्‍शन तो नहीं इसकी पड़ताल सीबीआई शुरु कर चुकी है।

सीबीआई कर रही बंटी सचदेवा से पूछताछ

सीबीआई कर रही बंटी सचदेवा से पूछताछ

गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सलियन की मौत की कड़ी की जांच के लिए सीबीआई दिशा की कंपनी के कर्मचारी बंटी सचदेवा से पूछताछ कर रही है। बंटी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन के वरिष्ठ कर्मचारी हैं, जिस कंपनी थ्रू दिशा सालियान एक्‍टर सुशांत के मैनेजर के तौर काम कर रही थीं। बंटी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के मैनेजर भी हैं। उन्होंने हाल ही में विराट को स्पोर्ट्सवियर निर्माता प्यूमा के साथ 100 करोड़ रुपये की डील करवाने में सफलता हासिल की है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: सुशांत को था गहरा Dipression, Doctor ने किया खुलासा! | वनइंडिया हिंदी
    दिशा की मौत के दिन ही रिया ने छोड़ा था सुशांत का घर

    दिशा की मौत के दिन ही रिया ने छोड़ा था सुशांत का घर

    सीबीआई दिशा और सुशांत की मौतों के बीच किसी भी संभावित लिंक को देख रही है। दिशा सालियान की मौत 8 जून को बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी और इसी दिन रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर गई थीं। इसके बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की खबर आई थी।

    दिशा की मौत के बाद काफी परेशान थे सुशांत

    दिशा की मौत के बाद काफी परेशान थे सुशांत

    दिवंगत अभिनेता सुशांत 8 जून को दिशा की मौत के बाद काफी परेशान थे। इसके पांच दिन बाद 14 जून सुशांत अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाएं गए थे। यहीं कारण है कि सीबीआई अब सुशांत और दिशा सालियान के मौत को लोग जोड़कर देख रही है। दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि उन्हें सिर में चोट और अन्य कई अप्राकृतिक चोटें लगी थीं। दिशा पश्चिम मुंबई की एक ऊंची इमारत की 14 वीं मंजिल पर रहती थीं, बताया जा रहा था कि अपने घर की बलाकनी से उन्होंने छलांग लगा दी थी।

     दिशा इसलिए सुशांत का कुछ दिनों से देख रही थीं काम

    दिशा इसलिए सुशांत का कुछ दिनों से देख रही थीं काम

    सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने खुलासा किया था कि " सुशांत को जब 9 जून को दिशा के मौत की खबर मिली तो वो बहुत परेशान थे, उसके बाद सुशांत कॉर्नर स्टोन नाम की कंपनी के मैनेजर उदय से लगातार बात करने लगे थे क्योंकि उनकी मैनेजर श्रृति मोदी के पैर में चोट लगने की वजह से इस कंपनी ने दिशा को कुछ दिनों के लिए सुशांत का काम देखने के लिए भेजा था

    दिशा की मौत के बाद सुशांत ने डिलीट करवाए थे ये वीडियो

    दिशा की मौत के बाद सुशांत ने डिलीट करवाए थे ये वीडियो

    सिद्धार्थ ने बताया कि सुशांत ने 9 जून की रात मुझे उनके साथ बेडरूम में सोने के लिए और दिशा की मौत की पल पल की जानकारी देने के लिए कहा था। 10 जून को सुशांत ने मुझे अपनी सभी पुराने वीडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्‍य चीजें डिलीट करने के लिए कहा। बता दें दिशा की मौत के बाद सुशांत का नाम इससे जोड़ा जा रहा था।" दिशा की मौत के कारण सुशांत का तनाव बढ़ गया। सिद्धार्थ ने बताया था कि सुशांत ने पूछा, मैंने उनकी हार्ड डिस्क से उनके वीडियो, उनके गाने आदि के बारे में सारा डेटा डिलीट कर दिया?"

    दिशा सालियान के शरीर में मिले थे अप्राकृतिक चोटों के निशान

    दिशा सालियान के शरीर में मिले थे अप्राकृतिक चोटों के निशान

    जब ये घटना हुई थी तब दिशा अपने मंगेतर रोहन रॉय के घर पर थी। दिशा की मौत को कई राजनेताओं ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ कर भी देखा था। हालांकि, मुंबई पुलिस ने दोनों मौतों के बीच किसी भी संभावित लिंक होने की बात होने से इंकार कर दिया था, लेकिन 9 जून को सुबह 2 बजे के आसपास दिशा की मृत्यु हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम दो दिन बाद 11 जून को बोरीवली पोस्टमार्टम केंद्र में किया गया। दिशा सलियन की ऑटोप्सी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है, "सिर में चोट, कई चोटें (अप्राकृतिक) थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि, दिशा ने जो कपड़े पहने थे उनकी ना तो कोई जांच की गई और ना ही उन कपड़ों से निशान इकट्ठा कर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेजे गए हैं। इसलिए तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने मांग की है कि दिशा के केस की भी जांच पूरी सावधानी के साथ होनी चाहिए।

    नारायण राणे ने आरोप लगाया कि दिशा का 'बलात्कार' के बाद 'हत्या' की गई

    नारायण राणे ने आरोप लगाया कि दिशा का 'बलात्कार' के बाद 'हत्या' की गई

    पहले, भाजपा सांसद नारायण राणे ने दावा किया था कि दिशा की ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चलता है कि उनके injuries प्राइवेट पार्ट्स 'पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, निजी भागों पर चोटों के बारे में कोई विशेष उल्लेख नहीं है, लेकिन ऊंचाई से गिरने के कारण 'कई चोटों' का उल्लेख है। नारायण राणे ने आरोप लगाया कि दिशा का 'बलात्कार' के बाद 'हत्या' की गई। महिलाओं में रहस्‍यमय मौत में आमतौर पर प्राइवेट पार्ट पर सूजन समेत अन्‍य जांच की जाती हैं और अन्‍या परीक्षण किए जाते हैं लेकिन इस केस में ये नहीं किया गया। सुशांत और दिशा की मौत के बीच कनेक्‍शन होने का अंदेशा शुरु से इसलिए भी जताया जा रहा है क्योंकिदोनों की मौत एक सप्ताह के अंदर हुई थी।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+