VIDEO: हैदराबाद से पुणे जा रहे विमान पर मधुमक्खियों का हमला
मामला 26 जुलाई को उस समय सामने आया जब एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9i-867 हैदराबाद से पुणे जा रही थी।
नई दिल्ली। क्या कभी आपने देखा है कि मधुमक्खियों ने किसी विमान पर हमला किया हो और इस हमले की वजह से विमान को उतारने में देरी हुई हो? हैदराबाद से पुणे जा रहे एक विमान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। इस विमान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, हालात ऐसे हो गए कि करीब एक घंटे तक विमान को उतारा नहीं जा सका।

मधुमक्खियों के हमले से विमान की लैडिंग में हुई देरी
मामला 26 जुलाई को उस समय सामने आया जब एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9i-867 हैदराबाद से पुणे जा रही थी। जानकारी के मुताबिक इस विमान की लैंडिंग में इसलिए देरी हुई क्योंकि मधुमक्खियो ने इस विमान पर हमला कर दिया। करीब एक घंटे तक विमान लैंडिंग का इंतजार करता रहा। बताया जा रहा है कि इस विमान में 65 यात्री मौजूद थे।
इस पूरे घटनाक्रम का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे मधुमक्खियों ने विमान की विंड स्क्रीन पर हमले किए। इस दौरान करीब एक घंटे तक विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। इस बात की जानकारी एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में दिया गया है। इस पूरे मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने एएनआई को बताया कि हमारे लिए सुरक्षा सबसे अहम होती है। इसलिए पायलट ने फ्लाइट उतारने के दौरान खास सावधानी बरती। देखिए पूरा वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications