फर्जी डिग्री मामले में फंसी AAP की एक और विधायक भावना गौड़, दो साल में कर लिया BA और B.Ed
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर और अब पार्टी की एक और विधायक भावना गौड़। जी हां दिल्ली की पालम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक भावना गौड़ चुनाव आयोग को शिक्षा की गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। इस मामले में दिल्ली की द्वारका कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी और आज उसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक भावना ने खुद को दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट और हरियाणा की दयानंद यूनिवर्सिटी से बीएड पास दिखाया है। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में इस पर सवाल उठाया है कि साल 2013 में भावना गौड़ जब 12वीं पास थीं तो दो साल के भीतर उनके पास बीए और बीएड की डिग्री कैसे आ गई।












Click it and Unblock the Notifications