कोरोना वायरस चीन की ओर से दुनिया को दिया गया एक बेहद बुरा तोहफा हैः डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। जानलेवा नोवल कोरोनावायरस से दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस को लेकर एक बार फिर चीन पर बड़ा प्रहार किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि कोरोनावायरस 'चीन की ओर से दुनिया को बेहद खराब तोहफा' है।

trump

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह किए अपने ट्वीट में लिखा, चीन में कुछ सिरफिरे कोरोना के लिए अन्य लोगों को दोष दे रहे हैं, जबकि चीन की नाकामी ने दुनियाभर में हत्याओं को अंजाम दिया औ यह चीन की अक्षमता के अलावा और कुछ नहीं है।

trump

उधर, चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग ने गुरुवार को ट्रंप प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा और पूरी दुनिया को इससे नुकसान होगा। उन्होंने आगे कहा कि चीन और अमेरिका को अपने मतभेदों का निपटारा करना चाहिए और एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना चाहिए।

trump

गौरतलब है अमेरिका और चीन के बीच कोरोनावायरस की उत्पत्ति को लेकर ही नहीं, बल्कि कई मु्द्दों पर तनाव चल रहा है। इसमें व्यापार के मामले के साथ-साथ हांगकांग में बीजिंग की नई सुरक्षा कार्रवाई और विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक सैन्य चाल भी शामिल हैं।

trump

हालांकि इस बीच कोरोनावायरस के बारे में अमेरिका सहित अन्य देशों द्वारा चीन पर वायरस की जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप पहली बार सफाई देते हुए चीन ने कहा है कि लाखों लोगों की जान लेना लेना वाला नोवल कोरोनावायरस सिर्फ वुहान शहर से नहीं पैदा हुआ है। नई चाल चलते हुए चीन ने कहा है कि यह वायरस कई जगहों से पैदा हुआ है।

trump

चीनी सत्तारूढ़ दल चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के मुखपत्र पीपुल्स डेली ने एक रिपोर्ट में कहा है कि उसके देश के वैज्ञानिकों को एक ऐसा कोरोना वायरस मिला है, जो हुनान मांस बाजार से संक्रमित लोगों के मिले वायरस से अलग है। इससे यह साबित होता है कि वुहान के इस बाजार से कोरोना वायरस नहीं पैदा हुआ है।

trump

उल्लेखनीय है कोरोनावायरस से अब तक पूरी दुनिया में 58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और पूरी दुनिया में साढ़े तीन लाख से अधिक संक्रमितों की मौत चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 25 लाख से अधिक कोरोनावायरस संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन चीन के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहा अमेरिका सबसे अधिक इस वायरस से प्रभावित हुआ है, जहां अब तक सर्वाधिक 17 लाख से अधिक संक्रमित हैं और सर्वाधिक एक लाख से अधिक की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+