एयर इंडिया में नॉनवेज की पाबंदी से हर साल होगा 8 से 10 करोड़ का फायदा
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने फूड मेन्यू में बदलाव करते यात्रियों को अब नॉनवेज नहीं देने का फैसला किया था, इस बीच सरकार ने मंगलवार को अपने स्टेटमेंट में कहा है कि इससे एयर इंडिया को हर साल 20 करोड़ रुपये का फायदा होने वाला है। वहीं, एयर इंडिया के अनुसार हर साल 8 से 10 करोड़ रुपये का फायदा होने वाला है।

कैश क्रंच से जूझ रही सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया ने पिछले माह ही यात्रियों के मेन्यू में नॉनवेज फूड नहीं देने का फैसला किया था। वहीं, एयर इंडिया के कैटरिंग में बड़े स्तर पर बदलाव होने के कारण माना जा रहा है इससे करीब हर साल 20 करोड़ का फायदा होगा।
आपको बता दें कि इकोनॉमी क्लास में नॉनवेज परोसने पर पाबंदी रहेगी वहीं फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्रियों को पहले की तरह ही नॉनवेज खाना परोसा जाएगा। वहीं, फर्स्ट क्लास व बिजनेस क्लास के पैसेंजर्स पर इस फैसले का असर नहीं पड़ेगा।
माना जा रहा है कि एयर इंडिया पर करीब 48,876.81 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ा हुआ है। कंपनी कर्ज का भार कम करने के लिए यात्रियों के खाने में कटौती कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications