'अंग्रेजी मीडियम' नहीं बल्कि ये है इरफान खान की आखिरी फिल्म, जल्द हो सकती है रिलीज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का 29 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने महज 53 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। वह दुनिया में बेशक नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में बने रहेंगे। इरफान बीते करीब ढाई साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम बताई जा रही है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। लेकिन ये उनकी आखिरी फिल्म नहीं है।

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?

बताया जा रहा है कि इरफान खान की एक और फिल्म अभी रिलीज होना हाकी है। हालांकि इसकी शूटिंग उन्होंने बहुत पहले ही कर ली थी। माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का नाम है- मंत्रा- सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन (Mantra - Songs of scorpions)।

अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है ये फिल्म

अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है ये फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इरफान खान का ये अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है। जो अभी रिलीज होना बाकी है। फिल्म राजस्थान की एक महिला गायिका पर आधारित है। बता दें इरफान खुद भी राजस्थान के ही रहने वाले थे और अंग्रेजी मीडियम में भी उन्होंने एक राजस्थानी व्यापारी का किरदार निभाया था। यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म काफी पहले शूट हो चुकी थी और कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई भी जा चुकी है, लेकिन भारत में अभी भी रिलीज होनी बाकी है।

क्या है फिल्म की कहानी?

क्या है फिल्म की कहानी?

जानकारी के मुताबिक फिल्म एक ऐसी गायिका पर आधारित है, जो अपने गाने से लोगों को ठीक कर देती है। फिर उसे उसकी जिंदगी बर्बाद करने वाले शख्स की याद आती है और वह उस शख्स की तलाश में निकल पड़ती है। ताकि उस आदमी को तलाश कर वो खुद को ठीक कर सके। वहीं फिल्म में इरफान खान का क्या किरदार है, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म प्रोजेक्ट करीब 5 साल पुराना है।

कब हुई थी फिल्म की शूटिंग?

कब हुई थी फिल्म की शूटिंग?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग साल 2015 में ही शुरू हुई थी, जिसके बाद फिल्म को साल 2017 में कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया भी गया। अब खबर है कि फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज भी किया जा सकता है, हालांकि फिल्म रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ये फिल्म अनूप सिंह के निर्देशन में बनी है। इसमें अभिनेत्री वहीदा रहमान भी दिखाई दे सकती हैं।

लंदन से लौटने के बाद फिल्म की शूटिंग की थी

लंदन से लौटने के बाद फिल्म की शूटिंग की थी

इरफान को साल 2018 में पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब सालभर इलाज कराने के बाद वापस भारत लौटे। अपने इलाज के कारण वह काफी दिनों तक बॉलीवुड से भी दूर रहे। हालांकि लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+