Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश से तबाही! अब तक बाढ़-लैंडस्लाइड में 22 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों बेघर

Northeast India Weather Update: उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाओं ने हालात को और बिगाड़ दिया है। अब तक 22 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। सड़कों के टूटने, घरों के ढहने और बिजली व संचार सेवाओं के बाधित होने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा असर मिजोरम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में देखा गया है, जहां कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और खराब होने की आशंका है।

Northeast India Weather Update

नीचे पढ़िए, राज्य-दर-राज्य मौजूदा हालात की पूरी जानकारी -

असम में हालात गंभीर, 8 की मौत

असम के 17 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। 78,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा असर लखीमपुर जिले में देखा गया है, जहां 41,600 से ज्यादा लोग परेशान हैं। गुवाहाटी में जलभराव से कई इलाके डूबे हैं, और लगातार दूसरे दिन भी शहर की सड़कों पर पानी भरा रहा।
ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और तेज बारिश के बाद बदला मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मिजोरम में भूस्खलन से 5 की मौत

मिजोरम में भारी बारिश के चलते 147 से ज्यादा जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इसमें 56 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन म्यांमार के शरणार्थी हैं। राज्य के कई नेशनल और इन्ट्रा-स्टेट हाईवे मलबे से बंद हो गए हैं। 63 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मेघालय में बिजली गिरने और डूबने से 3 मौतें

मेघालय में भी लगातार बारिश ने कहर बरपाया है। पिछले तीन दिनों में छह लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो लड़कियां बिजली गिरने से और एक व्यक्ति पानी में डूबने से मरा है। राज्य के 49 गांवों में करीब 1,100 लोग प्रभावित हुए हैं।

अरुणाचल में भूस्खलन से 9 मौतें, सीएम ने जताया दुख

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग और जिरो वैली में भूस्खलन से नौ लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मणिपुर में जलभराव से जीवन अस्त-व्यस्त

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है और कई निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। जल निकासी की व्यवस्था कमजोर होने के कारण लोग खुद बचाव के उपाय कर रहे हैं।

IMD का पूर्वानुमान, राहत कार्यों में तेजी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि 1 से 6 जून तक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और सभी जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+