Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में लुढ़का पारा लेकिन दक्षिण भारत में भारी बारिश का Alert
नई दिल्ली, 03 नवंबर। देश में मौसम को लेकर उथल-पुथल जारी है। जहां एक ओर उत्तर भारत इस वक्त हल्की ठंड की चपेट में है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है। इस वक्त नार्थ में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है इस कारण हरियाणा- पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों के तापमान में गिरावट हुई है, जिससे लोगों को हल्की-हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

तमिलनाडु के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि इस वक्त पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। तो वहीं केरल और तटीय कर्नाटक में मछुआरों को अगले दो दिनों तक समुद्र में जाने से रोका गया है।
Recommended Video

भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है और इस वजह से यहां पर लोगों सचेत रहने के लिए कहा गया है। इस बारिश का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा इसलिए महाराष्ट्र, गोवा, बंगाल और आंध्रा-तेलंगाना में बरसात हो सकती है।

तापमान में कमी आएगी
जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं, जिसके कारण सर्दी बढ़ेगी और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी होगा और इस कारण दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और झारखंड के भी तापमान में कमी आएगी।

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ सकता है
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश और महाराष्ट्र, तेलंगाना,छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप अंडमान-निकोबार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications