दुनिया में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण वाले शहरों की लिस्ट आई सामने, यूपी का ये शहर दूसरे पायदान पर
नई दिल्ली, 27 मार्च। देश के शहरों में लगातार बढ़ती आबादी, ट्रैफिक का बढ़ता दबाव ना सिर्फ प्रदूषण बल्कि शहरों के शोर को भी बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश के शहर का नाम यूएन की लिस्ट में शामिल हुआ है। इस शहर में ध्वनि प्रदूषण दुनिया के शीर्ष शहरों की तुलना में सर्वाधिक है। युनाइटेड नेसंश इन्वॉयरमेंट प्रोग्राम की ताजा रिपोर्ट में जो लिस्ट सामने आई है उसमे दुनियाभर के उन तमाम शहरों के नाम शामिल हैं जहां ध्वनि प्रदूषण सबसे अधिक है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के शहर मुरादाबाद का नाम भी शामिल है, जोकि दुनिया के सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण वाले शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

क्या हैं मानक
इस लिस्ट में बांग्लादेश का शहर ढाका पहले नंबर पर है, जहां पर ध्वनि प्रदूषण सबसे अधिक है। जबकि पाकिस्तान का शहर इस्लामाबाद इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। वहीं भारत के अन्य शहरों की बात करें जो इस लिस्ट में दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, जयपुर भी शामिल है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार अधिकतम ध्वनि जो स्वीकृत है वह 55 डेसिबल से अधिक नहीं हो सकता है, यह रिहायशी इलाकों के लिए है जबकि कॉमर्शियल इलाकों में अधिकतम ध्वनि 70 डेसिबल होनी चाहिए।

मुरादाबाद टॉप 3 में
बता दें कि निर्यात के मामले में मुरादाबाद भारत का सबसे बड़ा केंद्र है, यहां 114 डेसिबल का ध्वनि प्रदूषण है, जोकि इस लिस्ट में ढाका के बाद दूसरे नंबर पर है। ढाका की बात करें तो यह बांग्लादेश की राजधानी है और यह कपड़ों की फैक्ट्री के लिए प्रसिद्ध है। एक्सपर्ट का कहना है कि यहां ध्वनि प्रदूषण 70 डेसिबल से कहीं अधिक और वो भी काफी लंबे समय तक रहता है जोकि लोगों में सुनने की दिक्कत पैदा कर सकता है।
Recommended Video

इन शहरों में प्रदूषण का स्तर
दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल के शहरों में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण है। जबकि यूरोप और लैटिन अमेरिका में सबसे कम ध्वनि प्रदूषण है। दिल्ली की बात करें यहां ध्वनि का स्तर 83 डेसिबल है, जबकि कोलकाता में ध्वनि का स्तर 89 डेसिबल है।
ढाका (बांग्लादेश)- 119
मुरादाबाद (भारत)- 114
इस्लामाबाद (पाकिस्तान)- 105
राजशाही (बांग्लादेश)- 105
हो चिन मिन सिटी (वियतनाम)- 103
इबादान (नाइजीरिया)- 101
कुर्पोंडोले (100)- 100
इल्जाइर्स (अल्जीरिय)- 100
बैंकॉक (थाइलैंड)- 99
न्यूयॉर्क (अमेरिका)- 95
डमैस्कस (सीरिय)- 94
मनीला (फिलिपींस)- 92
हॉन्गकॉन्ग (चीन)- 89
कोलकाता (भारत)- 89
आसनसोल (भारत)- 89

किन मानकों पर तय हुआ
शहरों में प्रदूषण का स्तर मुख्य रूप से सड़क पर ट्रैफिक, हवा में ट्रैफिक, रेलवे ट्रैफिक, मशीनों का शोर, उद्योग, पर्व-त्योहार के शोर को शामिल किया जाता है। दिलचस्प बात यह सामने आई है कि न्यूयॉर्क में 10 में से 9 ट्रांसिज यूजर्स को ध्वनि प्रदूषण की शिकायत है और यहां और यहां पर लोगों के बहरे होने की संभावना अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार चीड़ियों की गानों के पैटर्न में बदलाव आया है। हॉन्कॉन्ग में 5 में से 2 लोगों को तय सीमा से अधिक शोरगुल को बर्दाश्त करना पड़ता है।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications