हवाला कारोबार और कैराना उपचुनाव में फंडिंग से जुड़े बृजपाल चौधरी के तार

नई दिल्ली। नोएडा अथॉरिटी के निलंबित इंजीनियर बृजपाल सिंह चौधरी के हवाला कारोबार से जुड़े होने और हाल ही में कैराना उपचुनाव में फंडिंग किए जाने के मामले में संलिप्ता की बात सामने आई है। इसको लेकर आयकर विभाग की एक रिपोर्ट को आधार बनाकर प्रवर्तन निदेशालय बृजपाल पर कार्रवाई कर सकता है। आयकर विभाग की टीम ने उपचुनाव में फं‍डिंग को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें कुछ बृजपाल के करीबी बताए गए हैं।

racket kairana election

दो हफ्ते पहले बृजपाल सिंह के नोएडा सेक्टर 27 स्थित घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी कर बेनामी संपत्ति के अलावा कई होटलों के दस्तावेज जब्त किए थे। इसके अलावा नोएडा अथॉरिटी की कई महत्वपूर्ण फाइलें भी उनके घर से बरामद की गई थीं। इस छापेमारी में सिंह के गलत तरीकों से करोड़ों की सपंत्ति हासिल करने की बात सामने आई थी।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छापे में बृजपाल के घर से जिन दस्तवेजों को जब्त किया गया, उसमें हवाला के जरिये बड़ी रकम खपाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि रकम का इस्तेमाल कैराना उपचुनाव में हुआ। इस मामले का राजनीतिक जुड़ाव निकलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी बृजपाल सिंह और उसके बेटे अंकुर चौधरी से पूछताछ कर सकती है।

काफी समय से इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती बृजपाल की रविवार को छुट्टी हो गई है। उसके अस्पातल में होने की वजह से आयकर विभाग और ईडी की टीमें उससे पूछताछ नहीं कर पा रही थीं। उसके घर आने के बाद उसकी बेनामी संपत्ति को लेकर जांच एजेंसियां अब तेजी ला सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+