अगले 25 सालों तक मोदी को हराने वाला कोई नहीं: शिवसेना
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जबरदस्त जीत के बाद शिवसेना ने अपनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। मोदी कार्यकाल में उनकी कटु आलोचक रही शिवसेना के सुर बदल गए हैं। शिवसेना ने दावा किया है कि देश में ऐसा कोई नेता नहीं जो आने वाले 25 साल मोदी को हरा सके।

शिवसेना के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने कहा एनडीए की जीत ने उन तमाम विपक्षी दलों को जवाब दिया है जो मोदी के खिलाफ झूठ का वातावरण फैलाने की कोशिश कर रहे थे। एनडीए की ये जीत साल 2014 की जीत से भी बड़ी है। संजय राउत ने कहा कि मोदी के खिलाफ झूठ का वातावरण बनाने के लिए विपक्ष को देश की जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना और मुझे स्वीकार करने में हिचक नही हैं कि मोदी को चुनौती देने वाला अगले 25 सालों में कोई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications