अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर नहीं रेलवे नहीं लेगी सर्विस टैक्स
रेलवे के ऑनलाइन टिकट हुए सस्ते, आईआरसीटीसी नहीं लेगी सर्विस टैक्स।
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद लोगों को कैश की दिक्कतें आ रही हैं। लोगों को कैशलेश ट्रांजेक्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में लोगों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस टैक्स माफ कर दी है। रेलवे ने ऑनलाइन ई-टिकट और आई-टिकट बुकिंग पर सर्विस टैक्स छोड़ दिया है।

रेलवे ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आईआरसीटीसी के जरिए ई-टिकट और आई-टिकट बुकिंग करने पर अब सर्विस टैक्स नहीं ली जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कैशलेश ट्रांजेक्शन के प्रति आकर्षित हो।
आपको बता दें कि इस वक्त आईआरसीटीसी के माध्यम से ई-टिकट बुक करने पर आपको स्लीपर क्लास के लिए 20 रुपए सर्विस चार्ज चुकाना होता है, जबकि थर्ड एसी, सेकेंड एसी, फर्स्ट एसी के लिए 40 रुपए सर्विस टैक्स ली जाती है। वहीं आई-टिकट के लिए स्लीपर क्लास में 80 रुपए बतौर सर्विस टैक्स लेती है, जबकि उच्च श्रेणी के टिकट के लिए 120 रुपए सर्विस टैक्स लेती है। रेलवे ने फिलहाल ये सुविधा 31 दिसंबर तक के लिए दी है।












Click it and Unblock the Notifications