मेरे जीतेजी पाकिस्तान युद्ध नहीं जीत सकता : प्रधानमंत्री

No scope of Pakistan winning war in my lifetime, says PM Manmohan Singh.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनके जीवनकाल में भारत के खिलाफ किसी भी युद्ध में पाकिस्तान के जीतने की कोई गुंजाइश नहीं है।प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान पत्रकारों से कहा, "मेरे जीवनकाल में पाकिस्तान के इस तरह के किसी भी युद्ध में जीतने की कोई गुंजाइश नहीं है।"

मनमोहन सिंह का यह बयान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें शरीफ ने कहा था कि "कश्मीर ऐसा बिदु है जो भारत के साथ चौथे युद्ध का कारण बन सकता है।"

शरीफ ने यह बयान पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद का दौरा करने के दौरान दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+