रिया और शोविक चक्रवर्ती को राहत नहीं, मुंबई की अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक रिमांड

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स को लेकर केंद्रीय जांच का सामना कर रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। ड्रग्स सिंडिकेट चलाने के आरोप में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत को मुंबई के एक विशेष अदालत एनडीपीएस ने 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि आज सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत समाप्त हो रही थी जिसको लेकर कोर्ट ने सुनवाई की है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty और Showik की न्यायिक हिरासत बढ़ी, नहीं मिली राहत | वनइंडिया हिंदी
    No relief to Rhea Chakraborty and Showik Chakraborty, Mumbai court extends judicial remand till 20 October

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत एनसीबी ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा कर 22 सितंबर कर दिया गया। 8 सितंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद रिया समेत 18 लोगों की अब तक तीन बार न्यायिक हिरासत बढ़ा जा चुकी है। इससे पहले 6 अक्टूबर तक हिरासत में रखा गया था जिसे आज बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दिया गया है।

    judicial remand

    हालांकि इस बीच रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने अभी आपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। गत सोमवार कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रिया का बचाव करते हुए उन्हें प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। अधीर रंजन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अब बीजेपी की प्रचार मशीनरी एम्स की फॉरेंसिक टीम पर आरोप लगा सकती है, जिसने पहले कहा था कि रिया ने ही सुशांत सिंह राजपूत को मारने की साजिश रची है।' उनके मुताबिक सुशांत की मौत से हम सब दुखी हैं, लेकिन एक बेगुनाह महिला को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अब और ज्यादा प्रताड़ित करने की बजाए रिया को रिहा किया जाए, क्योंकि वो राजनीतिक साजिश का शिकार हुई है।

    यह भी पढ़ें: सुशांत केस: कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने उठाई रिया की रिहाई की मांग, कहा- बेगुनाह को किया प्रताड़ित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+