दिल्ली में अब कोरोना मरीजों के घर के बाहर नहीं लगाए जाएंगे पोस्टर
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि अब दिल्ली में कोविड 19 मरीजों के घर के बाहर पोस्टर नहीं लगाया जाएगा। जो पेसेन्ट घर में आइसोलेशन में हैं उनके घर के बाहर भी कोई भी पोस्टर नहीं लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने बताया कि कोरोना मरीजों के घर के बाहर लगाए जाने वाले पोस्टर लगाने पर रोक लगा दी है । इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने ये भी आदेश दिया है कि जिन मरीजों के घर के बाहर पोस्टर चस्पा किए गए हैं उन्हें तुरंत निकाला जाए।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को दी। दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि " कोविड 19 के किसी भी मरीज के घर के निवास के बाहर कोई पोस्टर नहीं लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने कोर्ट को सूचित किया कि घर में आइसोलेशन में रह रहे मरीजों और पहले से पोस्ट किए गए सभी पोस्टरों को तुरंत हटा दिया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीज चाहे अस्पताल में भर्ती हो या घर में आइसोलेशन में हो उसके घर के बाहर कोरोना पॉजिटिव का पोस्टर चस्पा किया जाता था। ये उपाय कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications