'पार्टी के कोई भी बड़े नेता उनसे मिलने नहीं आए', मणिपुर में भीड़ के हमले का शिकार हुए BJP विधायक की पत्नी बोली
मणिपुर में जातीय हिंसा अभी भी भड़की हुई है। करीब ढाई महीने हो गए, लेकिन अभी तक राज्य में शांति स्थापित नहीं हुई है। कुछ दिन पहले मणिपुर में कुकी समुदाय से आने वाले बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे मई में भीड़ का शिकार हो गए थे। भीड़ ने उनपर हमला कर दिया था।
हालांकि, अब वे ठीक हो रहे हैं। 61 वर्षीय विधायक पर मैतेई समुदाय के सदस्यों ने हमला कर दिया था। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी विधायक की पत्नी माइनु वाल्टे ने इस घटना पर निराशा जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पति बीजेपी विधायक होने के बावजूद उनके ठीक होने के दौरान पार्टी के कोई भी बड़े नेता उनसे मुलाकात करने नहीं आए।

माइनु वाल्टे ने दुख जताते हुए कहा कि मणिपुर विधानसभा में बहुत सारे आदिवासी विधायक हैं, लेकिन केवल तीन ही मेरे पति से मिलने आए। विधायक वाल्टे को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है।
वुंगजागिन वाल्टे के बेटे जोसेफ ने मणिपुर के हालात पर कहा कि जब मेरे पिता, जो एक बीजेपी विधायक हैं, अगर वो सुरक्षित नहीं थे, तो एक आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना ही कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications