शशि थरूर को पूछताछ के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया: दिल्ली पुलिस कमिश्नर
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने मीडिया में आ रही उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर को सुनंदा पुष्कर मर्डर केस के सिलसिले में लीगल नोटिस भेजा गया है। इससे पहले टाइम्स नाऊ ने खबर दी थी कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमीय मौत के संबंध में जांच में सहयोग को लेकर नोटिस भेजा है जिसमें थरूर को जल्द से जल्द जांच में शरीक होने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि सुनंदा पुष्कर की जहर देकर हत्या की गई। रीयल एस्टेट कारोबार से जुड़ी रहीं 52 वर्षीया सुनंदा पुष्कर ने शशि थरूर से वर्ष 2010 में विवाह किया था। दोनों की यह तीसरी शादी थी। पूर्व पति सुजीत मेनन से सुनंदा के एक बेटा है शिव पुष्कर मेनन जो अब 21 साल का हो गया है।
सुनंदा पुष्कर ने शशि थरूर से वर्ष 2010 में विवाह किया था
अपने आवास में रंग-रोगन का काम चलने के कारण थरूर व सुनंदा पिछले साल दक्षिणी दिल्ली के होटल लीला पैलेस के एक कमरे में रह रहे थे। 17 जनवरी को वह होटल के अपने कमरे में मृत पाई गई थीं।
सुनंदा पुष्कर मर्डर केस: सवालों के घेरे में घिरी दिल्ली पुलिस ने भेजा थरूर को नोटिस













Click it and Unblock the Notifications