RTI से हुआ खुलासा, पीएम मोदी के योग वीडियो पर एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ
Recommended Video

नई दिल्ली। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। कई लोगों ने यह आरोप भी लगाया था कि इस वीडियो को बनाने में करोड़ो रुपए खर्च कर दिए गए, जिसके बाद सवाल उठने लगे थे कि आखिर पीएम के योग का वीडियो बनाने में कितने पैसे खर्च हुए हैं। लेकिन इस सवाल का जवाब खुद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आरटीआई के जरिए दिया गया है।

पीएम आवास पर शूट हुआ वीडियो
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी दी गई है, जिसमे कहा गया है कि इस वीडियो को बनाने में एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। इस वीडियो को प्रधानमंत्री के आवास पर ही शूट किया गया है। आरोप था कि योग दिवस के एक हफ्ते पहले 13 जून को पीएम मोदी का योग वाला वीडियो सामने आया था, जिसपर कुल 35 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन इस आरटीआई द्वारा पूछे सवाल के जवाब के बाद साफ हो गया है कि इस वीडियो को शूट करने में एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है।
पीएमओ के वीडियोग्राफर ने किया शूट
आरटीआई में कहा गया है कि वीडियो को शूट पीएम आवास पर किया गया है, जिसे पीएमओ के कैमरामैन ने ही शूट किया है और इसपर एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस वीडियो को ट्वीट करके कहा था कि सुबह योग करते समय के मेरे कुछ पल। इसमे कहा गया है कि योग के अलावा मैं पंचत्तव से प्रेरित होकर पैदल टहलता हूं, जिसमे पृथ्वी, जल, अग्नि, वायू और आकाश शामिल हैं। यह काफी तरोताजा करने वाला और नई ऊर्जा देने वाला है। मैं सांस से जुड़ा व्यायाम भी करता हूं।
पीएम ने किया था ट्वीट
वीडियो में देखा जा सकता था कि प्रधानमंत्री मोदी योग कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने काले रंग का जॉगिंग ड्रेस पहन रखा है। वह टहलते समय खुद को बैलेंस करते हुए भी देखे जा सकते हैं। यह वीडियो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले सामने आया था, जिसे #HumFitTohIndiaFit का नाम दिया गया था। खुद खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस वीडियो को जारी किया था।
इसे भी पढ़ें- Kerala:नेवी के अधिकारियों एयरलिफ्ट करके बचाया, दिया मासूम बच्चे को जन्म
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications