देश में मोदी लहर नहीं.. कहर है कहर: नगमा

खूबसूरती बनी परेशानी: एक्ट्रेस नगमा के साथ फिर छेड़खानी, सरेआम युवक ने पकड़ा हाथ
रोज कुछ ना कुछ देखने-सुनने को नया मिल ही जाता है। जहां प्रियंका गांधी और मोदी के बीच आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता और जानी-मानी अभिनेत्री नगमा ने शुक्रवार को बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
मेरठ से अपनी किस्मत आजमा रहीं कांग्रेस प्रत्याशी नगमा ने बहराइच में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि देश में मोदी की लहर है, जबकि 'मैं कहती हूं मोदी तो कहर है कहर। मोदी अपने को चाय वाला कहते हैं लेकिन कपड़े रंग-बिरंगे पहनकर कुल्फी की तरह घूमते हैं।' इससे पहले भी नगमा ने मोदी के कपड़ों पर कमेटं किया था।
बहराइच के रिसिया इलाके के कटिलिया ग्राम में नगमा ने कहा कि मोदी गुजरात मॉडल की बात करते हैं, जबकि गुजरात के 65 प्रतिशत लोग आज भी खुले में शौच जाने को विवश हैं। मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी शहीदों का मजाक उड़ाते हैं।
नगमा ने कहा कि 24 घंटा वो प्लास्टिक वाला फूल लगा-लगा के घूमते हैं। आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं। उसी फूल को पकड़-पकड़ के आज भी उन्हें फूल पकड़ने की जरूरत है
लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि वो कौन हैं क्या हैं उनका निशान क्या है। बार बार वो लोगों को याद दिलाते घूमते हंै कि देख लो भईया यही फूल मेरा निशान है। यही नकली फूल नकली लोगों का निशान है।
नगमा ने मोदी के साथ-साथ बाबा रामदेव पर भी जुबानी हमला किया। नगमा ने कहा कि कहा की आंख मटकाने वाला बाबा रामदेव हमारे नेता राहुल गांधी पर कमेंट करते हैं, जबकि उनको मोदी को पत्नी के मामले में नसीहत देनी चाहिए।
उन्होंने कहा की रामदेव योगी का चोला पहनकर घिनौना काम करते हैं। राबर्ट वाड्रा मामले पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी पहले यह बताएं की तीन हजार करोड़ का गौतम अडाणी आज छियालीस हजार करोड़ का मालिक कैसे बना तब राबर्ट की बात करें, मोदी आडवाणी को छोड़ अडाणी को पकड़ लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications