Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एनआईसी पर साइबर अटैक में डाटा की चोरी नहीं, सिर्फ एक कंप्यूटर प्रभावित: दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) में साइबर अटैक को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि डाटा का नुकसान इस हमले में नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि मैलवेयर एक विशेष कंप्यूटर पर सेट किया गया था और केवल वही कंप्यूटर प्रभावित हुआ। एनआईसी डेटा का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस ने स्रोत की पहचान की है। पुलिस अभी आगे भी जांच कर रही है।

एनआईसी पर साइबर अटैक में कोई डाटा नहीं हुआ चोरी,सिर्फ एक कंप्यूटर प्रभावित: दिल्ली पुलिस

Recommended Video

    Malware Attack: NIC के Computer में सेंधमारी, PM-NSA समेत कई जानकारी थी मौजूद | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस से की टीम ने देश की सबसे बड़ी डाटा एजेंसी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर) पर साइबर अटैक को लेकर एफआईआर की है और मामले की जांच कर रही है।

    इस मामले में बेंगलुरू और अमेरिका कनेक्शन सामने आ रहा है। बेंगलुरू स्थित नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर में कार्यरत कई अधिकारियों के ऑफिशियल मेल आईडी पर एक मेल आया। जैसे ही उस लिंक को क्लिक किया गया उस कंप्यूटर पर कुछ विशेष संदेश आने लगा।

    नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर देश की तमाम महत्वपूर्ण सूचनाओं को एक स्थान पर सुरक्षित रखने का संस्थान हैं। यहां प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और तमाम तरह की जानकारियां इकट्ठा होती हैं। 1976 से ये संस्थान काम कर रहा है। दिल्ली में इसका मुख्यालय है और 700 से ज्यादा ब्रांच हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+