टूट गयी परंपरा, ईद के मौके पर नहीं बंटी बाघा बार्डर पर मिठाई
अमृतसर। आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक त्योहार ईद इस बार सीमा पर तनाव को कम नहीं कर पाया। पिछले कई दिनों से सीमा पर सीजफायर उल्लंघन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। हर साल वाघा बार्डर पर ईद के मौके पर दोनों देशों के बीच मिठाईयों के आदान-प्रदान की परंपरा है। जो इस बार टूट गयी। पाकिस्तान की ओर से इस बार मिठाईयां लेने से इनकार कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो बीती शाम दोनों देशों के कमांडरों के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद ईद के मौके पर मिठाईयों के आदान-प्रदान का समय निर्धारित करने से मना कर दिया। जिसके बाद आज पाकिस्तान की ओर से मिठाईयों को लेने से मना कर दिया गया। पाकिस्तान की ओर से इसकी वजह जम्मू-कश्मीर में चल रहे तनाव को बताया गया है। पाकिस्तान की ओर से मिठाईयों को लेने से मना करने के बाद बीएसएफ ने आज वाघा बार्डर को आज बंद रखा।
दोनों देशों के बीच बाघा बार्डर पर मिठाईयां बांटने की यह कई वर्ष पुरानी परंपरा है। दिवाली, स्वतंत्रता दिवस जैसे मौके पर दोनों देशों के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान होता है। इस मौके पर दोनों देशों के के अधिकारियों सहित यहां के स्थानीय लोग और पर्यटक भी इस परंपरा का हिस्सा बनते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के चलते पांच गांव के निवासियों की मौत हो गयी साथ 29 लोग जख्मी हो गये हैं जिसके चलते दोनों देशों के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications