बांग्‍लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के ब्रिटिश वकील को भारत में नो एंट्री

भारत ने ब्रिटिश नागरिक लॉर्ड एलेक्‍जेंडर कार्लिले को एंट्री देने से इनकार कर दिया है। लॉर्ड कार्लिले बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के कानूनी सलाहकार हैं और खालिदा जिया इस समय भ्रष्‍टाचार के मामले में जेल में बंद हैं।

नई दिल्‍ली। भारत ने ब्रिटिश नागरिक लॉर्ड एलेक्‍जेंडर कार्लिले को एंट्री देने से इनकार कर दिया है। लॉर्ड कार्लिले बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के कानूनी सलाहकार हैं और खालिदा जिया इस समय भ्रष्‍टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कार्लिले जब भारत आए जो उनके पास सही भारतीय वीजा नहीं था और इसलिए ही उन्‍हें भारत में दाखिल होने की मंजूरी नहीं दी जा सकी।

british-lawyer

तो इसलिए आए थे भारत लॉर्ड कार्लिले

कहा जा रहा है कि लॉर्ड कार्लिले भारत में एक मीडिया ब्रीफिंग के लिए आए थे। ढाका ट्रिब्‍यून के मुताबिक कार्लिले यहां पर मीडिया को बताना चाहते थे विपक्षी बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी (बीएनपी) ने जिया पर लगे सभी आरोपों को आधारहीन करार दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार की ओर से कहा गया है कि कार्लिले ने वीजा के लिए एप्‍लीकेशन में जो मकसद बताया था वह भारत के लिए असहज था। उनका कहना था कि कार्लिले बिना सही वीजा के लिए भारत आ पहुंचे थे। इसलिए भारत ने उन्‍हें एंट्री न देने का फैसला किया। कार्लिले ने ढाका ट्रिब्‍यून के साथ बातचीत में कहा है, 'उन्‍हें ढाका आने की मंजूरी नहीं थी ऐसे में वह भारत में एक प्रेस कांफ्रेंस करना चाहते थे और खालिदा जिया के केस से जुड़ी मुश्किलों के बारे में अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया से बात करना चाहते थे।'बीएनपी की चेयरपर्सन खालिदा जिया की लीगल टीम ने उन्‍हें मार्च में उनका वकील नियुक्‍त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+