भाजपा में नहीं होगा अध्यक्ष पद का चुनाव, 2024 तक जेपी नड्डा के हाथ में रहेगी कमान

नई दिल्ली, 26 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अगले महीने जहां चुनाव होना है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए कोई चुनाव नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले लोकसभा चुनाव तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा 2024 तक पार्टी के अध्यक्ष रहेंगे। पार्टी के करीबी सूत्र ने बताया कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की ओर से यह फैसला लिया गया है।

nadda

यहां गौर करने वाली बात है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 3 साल का था और उनका कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को खत्म होने वाला था। नड्डा को जुलाई 2018 को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने 20 जनवरी 2020 को अपना कार्यकाल बतौर पूर्णकालिक अध्यक्ष संभाला था। भाजपा के संविधान के अनुसार पार्टी का अध्यक्ष लगातार दो कार्यकाल तक बना रह सकता है। पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। इसी तरह इस बात का भी प्रावधान है कि संगठन के चुनाव के बाद 50 फीसदी राज्यों की इकाई अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू कर सकती है।

बता दें कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, जबकि कर्नाटक, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अगले साल 2023 में चुनाव होना है। भाजपा नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नड्डा पर भरोसा है। इससे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकाल को बढ़ाया गया था। उनके कार्यकाल को 2019 में लोकसभा चुनाव तक के लिए विस्तार दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+