5-12 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी होगी देरी! NTAGI के अंतिम निर्णय का है इंतजार
नई दिल्ली, अप्रैल 29। हाल ही में भारतीय दवा नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई ) ने 5-12 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान की है। डीसीजीआई ने 5-12 साल के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी प्रदना की थी, लेकिन अभी लगता है कि इस उम्र सीमा के बच्चों का टीकाकरण शुरू होने में थोड़ा वक्त लगेगा, क्योंकि NTAGI द्वारा अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

NTAGI का अंतिम फैसला होना बाकि
आपको बता दें कि बच्चों के टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, इसी वजह से 5-12 साल के बच्चों के टीकाकरण देरी संभव है। सूत्रों के मुताबिक, NTAGI द्वारा COVID 19 के खिलाफ 5-12 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। NTAGI की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
12-17 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन को मिली मंजूरी
आपको बता दें कि NTGAI की ओर से 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों को दी जाने वाली कोरोना वायरस वैक्सीन कोवोवैक्स के लिए मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। शुक्रवार को ही टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। कोवोवैक्स वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बनाया है।
बच्चों के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान?
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा था कि एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिश के आधार पर 5-12 साल के बच्चों के टीकाकरण पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने भी बुधवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ हुई मीटिंग में कहा था कि भारत सरकार की प्राथमिकता स्कूलों में विशेष अभियान के साथ सभी योग्य बच्चों का जल्द से जल्द वैक्सीनेट करनी की है ताकि कोरोना संक्रमण की वजह से बच्चों की पढ़ाई ना खराब हो।












Click it and Unblock the Notifications