पिछले 24 घंटों में इन 22 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं, इन राज्‍यों में बढ़े एक्टिव केस

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना महामारी का खतरा अभी खत्‍म नहीं हुआ है। कई राज्‍यों में कोरोना के मामलों धीमें-धीमें कम हो रहे हैं। सरकार की तरफ से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीते 24 घंटों में 22 राज्‍यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इतना ही नहीं यहां कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में भी काफी कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्‍ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्‍यों में संक्रमितों की संख्‍या में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा मौतें हुई है। यहां 40 मौतें हुई हैं। एक्टिव केस की संख्‍या में भी 3674 का इजाफा हुआ है। इसके बाद सबसे ज्‍यादा मौत केरल में हुई है। यहां 13 लोग मरें हैं। हालांकि केरल में एक्टिव केस की संख्या 1204 कम हुई है। इसके अलावा पंजाब में 8, तमिलनाडु में 6, कर्नाटक में 5, बंगाल में 4 संक्रमितों की कोरोना से मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 14,264 नए Covid-19 केस, 90 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    पिछले 24 घंटे में इन 22 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

    इन 22 राज्‍यों बीते 24 घंटे में एक भी मौत नहीं

    1. अंडमान व नोकोबार
    2. आंध्र प्रदेश
    3. अरुणाचल प्रदेश
    4. असम
    5. दादरा नगर हवेली और दमन दीव
    6. गोवा,
    7. गुजरात
    8. हरियाणा
    9. हिमाचल प्रदेश
    10. जम्मू-कश्मीर
    11. झारखंड
    12. लद्दाख
    13. लक्षद्वीप
    14. मणिपुर
    15. मेघालय
    16. मिजोरम
    17. नागालैंड
    18. उड़ीसा
    19. पुड्डुचेरी
    20. सिक्किम
    21. त्रिपुरा
    22. उत्तराखंड

    24 घंटे में इन 11 राज्‍यों में बढ़े 2507 एक्टिव केस

    1. चंडीगढ़
    2. छत्तीसगढ़
    3. हरियाणा
    4. कर्नाटका
    5. मध्य प्रदेश
    6. महाराष्ट्र
    7. पुड्डुचेरी
    8. पंजाब
    9. राजस्थान
    10. तेलंगाना
    11. त्रिपुरा

    आपको बता दें कि देश में कोरोना के 14,264 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,91,651 हो गई। शनिवार को संक्रमण से 90 नई मृत्यु होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+