No Confidence Motion: 'आप INDIA नहीं हैं.....' राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार
मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को काफी हंगामेदार बहस चल रही है। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार बोलने आए तो मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी सरकार पर बहुत ही जोरदार हमला किया और बेहद गंभीर आरोप लगा डाले। राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जोरदार पलटवार किया है।
मन में गद्दारी किसकी है- स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर सख्त हमला करते हुए जवाब दिया है कि, 'पहली बार भारत मां की हत्या की बात की गई और कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही....यह देश को इस बात का संकेत दिया है कि मन में गद्दारी किसकी है...'

आप इंडिया नहीं हैं-केंद्रीय मंत्री
ईरानी ने कहा है कि 'मैं हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं, मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है.... मेरे देश का अंग है.....।' कांग्रेस नेता पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि 'आप इंडिया नहीं हैं, क्योंकि इंडिया भ्रष्ट नहीं है।'
'भारत प्रतिभा में विश्वास करता है, वंशवाद में नहीं'
उन्होंने कहा, 'भारत प्रतिभा में विश्वास करता है, वंशवाद में नहीं....आज का दिन आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था - क्विट इंडिया....करप्शन क्विट इंडिया, डिनास्टी क्विट इंडिया (भ्रष्टाचार भारतो छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो।)। भारत में अब प्रतिभा को जगह मिल गई है।' इस दौरान उन्होंने ये कहकर भी तंज कसा कि वे मुझे देखकर ही भाग जाते हैं।
'गिरिजा टिक्कू की घटना को कांग्रेस ने प्रोपेगेंडा बताया'
वो बोलीं कि 'एक कश्मीरी पंडित गिरिजा टिक्कू की कश्मीर में सामूहिक बलात्कार के बाद बुरी तरह से हत्या कर दी गई थी। जब यह एक फिल्म में दिखाई गई तो कुछ कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रोपेगेंडा बताया था। वही पार्टी आज न्याय की बात करती है।'
'ये भाग गए, हम नहीं भागे।'
जैसे ही सदन में मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोलने के बाद राहुल गांधी सदन छोड़कर चले गए तो स्मृति ईरानी ने तंज कसा कि 'ये भाग गए, हम नहीं भागे।' उन्होंने कहा, 'संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार कहा कि सरकार मणिपुर के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। विपक्ष इससे भाग गया, हम नहीं।'
'इनका इतिहास खून से सना हुआ है'
उन्होंने आपातकाल के इतिहास का भी हवाला दिया और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 'इनका इतिहास खून से सना हुआ है।' जब राहुल गांधी सदन से निकलते हुए बीजेपी सांसदों की ओर फ्लाइंग किस दिया तो उनके इस आचरण पर भी स्मृति ईरानी भड़क गईं।
उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र आचरण के लक्षण दिखाया- स्मृति ईरानी
उन्होंने कहा, 'उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र आचरण के लक्षण दिखाए हैं....सिर्फ एक मिसोजिनिस्टिक आदमी ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी गई। यह दिखाता है कि वह महिलाों के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।'












Click it and Unblock the Notifications