अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी की किस बात पर ठहाके मार हंसने लगे पीएम मोदी
Recommended Video

नई दिल्ली। शुक्रवार को सदन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। राहुल गांधी के भाषण के दौरान ऐसे मौके भी आए, जब मोदी मुस्कुराते दिखे। वहीं एक बार ऐसा भी हुआ जब प्रधानमंत्री जोर से हसंते दिखे, हालांकि भाषण के बाद राहुल खुद चलकर मोदी की सीट तक गए और उनसे गले भी मिले।

राहुल ने कहा, आंखें नहीं मिला सकते पीएम
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पूरे देश ने अभी देखा है। मैंने प्रधानमंत्री के बारे में साफ-साफ बोला है और प्रधानमंत्री अपनी आंख मेरी आंख में नहीं डाल सकते हैं। कभी इधर देख रहे थे, कभी उधर देख दे रहे थे। देश को समझ आ गई है बात। राहुल के आंख नहीं मिलाने की बात पर मोदी भी जोर से हंस पड़े।

राहुल ने उठाया राफेल मामला
राहुल ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री ने राफेल का दाम 16 सौ करोड़ कर दिया। रक्षामंत्री ने कहा कि फ्रांस के बीच सीक्रेसी पैक्ट है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुझसे कहा कि ऐसा कोई पैक्ट नहीं है। प्रधानमंत्री जी के दबाव में आकर निर्मला सीतारमण जी ने देश से झूठ बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद को देश का चौकीदार कहा लेकिन अमित शाह के पुत्र की कंपनी की हजारो गुना तरक्की पर कुछ नहीं बोले।

मोदी नहीं सुनते गरीब की बात: राहुल
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ सूट बूट वाले 15-20 लोगों से बात करते हैं। गरीबों की बात नहीं पहुंचती है। छोटे बिजनेस वालों की जेब में हाथ डालकर आपने उनका पैसा छीन लिया। इस सच्चाई को बदला नहीं जा सकता. जियो के लिए प्रधानमंत्री विज्ञापन करते हैं, उनका फोटो आता है लेकिन गरीबों के लिए उनके दिल में थोड़ी सी भी जगह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications