अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी को नीतीश का समर्थन, बोले- हम लोग सरकार के साथ हैं
नई दिल्ली: विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा शुरू होते ही बीजू जनता दल ने सदन से वॉकआउट कर दिया। बीजेडी के 19 सांसद हैं जोकि अब वोटिंग में शामिल नहीं होंगे। जबकि लोकसभा स्पीकर ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए शाम 6 बजे का वक्त तय किया, लेकिन इस वोटिंग प्रकिया में शिवसेना ने शामिल न होने का फैसला कर बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया। दूसरी ओर, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जदयू की तरफ से बीजेपी के लिए राहत की खबर आ रही है।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के पक्ष में वोट नहीं करेगी शिवसेना, अनुपस्थित रहने का ऐलान

जदयू प्रमुख और बिहार में एनडीए का चेहरे नीतीश कुमार ने कहा है कि वो मोदी सरकार के साथ हैं। इसका सदन में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेंगे। शिवसेना और बीजेडी के वोटिंग से बाहर रहने के फैसले के बाद ये खबर बीजेपी के लिए राहत पहुंचाने वाली है।
इसके पहले शिवसेना ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया और वोटिंग से दूर रहने का फैसला किया। शिवसेना ने कहा कि वो आज सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे। शिवसेना के 18 सांसद हैं और मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से ठीक पहले उनका ये फैसला बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। शिवसेना ने ये भी कहा कि वो सरकार में बने रहेंगे लेकिन वोटिंग में भाग नहीं लेंगे।
ये भी पढ़ें: No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में शाम 6 बजे होगी वोटिंग












Click it and Unblock the Notifications