मोदी सरकार के पक्ष में वोट नहीं करेगी शिवसेना, अनुपस्थित रहने का ऐलान
Recommended Video

सदन में आज विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी। ऐसे में मोदी सरकार के सामने यह बड़ी चुनौती है कि वह सदन के भीतर अपना बहुमत साबित करे। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है। वहीं अविश्वास प्रस्ताव से पहले, अनंत कुमार ने कहा कि एनडीए के पास बहुमत है और वो सदन में इसे साबित कर देगी। आज सदन में अविश्वास प्रस्ताव को देखते हुए कोई प्राइवेट बिल नहीं आयेगा और प्रश्नकाल भी नहीं होगा। हालांकि शिवसेना ने बीजेपी को वोटिंग से ठीक पहले बड़ा झटका दिया है।

वहीं शिवसेना के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जो फैसला किया है वो निश्चित रूप से बीजेपी के लिए बड़ा झटका है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि पार्टी मोदी सरकार में बनी रहेगी लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के लिए होने वाली वोटिंग में भाग नहीं लेगी। शिवसेना ने कहा कि वो आज सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।
संजय राउत ने कहा कि ये फैसला पार्टी की बैठक में सभी की सहमति से लिया गया है। शिवसेना के फैसले से बीजेपी को झटका लगता दिखाई दे रहा है। शिवसेना की सर्वदलीय बैठक में आनंद राव अदसूल, अनिल देसाई, अरविंद सावंत समेत कई अन्य सांसद मौजूद रहे। लोकसभा में शिवसेना के 18 सांसद हैं।












Click it and Unblock the Notifications