नार्थ-ईस्ट की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मोदी
गुवाहाटी। असम के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचे। उन्होंने यहां के संगाई महोत्सव के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार नार्थ ईस्ट की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से उत्साहित हैं और उनमें कुछ कर गुजरने का हौसला भी है। मोदी ने अपनी चाहत बताते हुए कहा कि वो चाहते है कि पूर्वी भारत में विकास की लहर दौड़े।
मोदी ने कहा कि मैं पूर्वोत्तर राज्यों को विकास के नक्शे पर आगे बढ़ता हुआ देखना चाहता हूं। मोदी ने कहा कि गुजरात के सीएम रहते समय उन्होंने केंद्र से हर पूर्वोत्तर राज्यों से करीब 200 पुलिसकर्मियों को 2 साल तक राज्य भी भेजने की बात की थी, लेकिन केंद्र ने इसे कभी पूरा नहीं किया।
मोदी ने नार्थ ईस्ट को मुख्य धारा से जोड़ने की बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी हमेशा राष्ट्रवाद की बात की है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास, यही मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है। असम का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम असम की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते। मोदीने साफ-साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेशियों ने असम को तबाह करके रख दिया है, लेकिन अब हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस घुसपैठ को रोक लगाएगी।












Click it and Unblock the Notifications