OBC आरक्षण पर लालू का बवाल, UCG ने दी सफाई, कहा कोटा में कोई परिवर्तन नहीं

नयी दिल्ली। प्रोफसर और एसोसिएट प्रोफेसरों के पदों पर ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण को खत्म करने यूजीसी के फैसले पर बवाल मच गया है। आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने ओबीसी आरक्षण खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं यूजीसी ने भी इस पर अपनी सफाई दी है। बड़ा फैसला: अब इन नौकरियों में अब OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण

lalu prasad yadav

यूजीसी ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में फैकल्टी पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण नीति में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विश्वविद्यालयों को ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।

यूजीसी ने सफाई दी है कि आरक्षण नीति में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि लालू यादव ने दावा किया गया है कि विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को स्पीड पोस्ट के जरिए ये आदेश दिया गया कि प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसरों के पदों पर ओबीसी के आरक्षण को खत्म किया जाए।

लालू ने कहा कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई। यूजीसी की प्रतिक्रिया आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के यह दावा करते हुए एनडीए सरकार पर हमले की पृष्ठभूमि में आई है कि वह आरक्षण को समाप्त करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+