अब ट्रेन में नहीं हो पायेगी चेन पुलिंग,ट्रेनों से हटेगी चेन
नई दिल्ली। अक्सर लोग ट्रेन की चेन पुलिंग से परेशान रहते हैं, जिसके बाहर निकलने का तरीका अब रेलवे वालों ने निकाल लिया है। खबर है कि रेल मंत्रालय ने अब सभी ट्रेनों के डिब्बों से चेन हटाने का फैसला कर लिया है और अब उसकी जगह लोगों को कोच में ड्राइवर और सहायक ड्राइवर के मोबाइल नंबर दिये जाएंगे।

मालूम हो कि रेल मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया है कि लोग जानबूझकर कर गलत फायदे के लिए चेन पुलिंग करते हैं जिसके कारण रेलवे को इस साल तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। खबर तो यह भी है कि इस मसले पर काम शुरू भी हो गया है।
Good News: बहुत जल्द रेलवे के टिकट पर कर सकेंगे फ्लाइट की सैर
रेलवे की ओर से कहा गया है कि देशभर की फैक्ट्रियों में बन रहे नए कोचों में अलार्म चेन नहीं लगाई जा रही हैं। ट्रेन में ड्राइवर और सहायक ड्राइवर के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने के अलावा हर तीन डिब्बों के लिए एक कर्मचारी वॉकी-टॉकी के साथ तैनात किया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications