दिलीप कुमार का 98वां जन्मदिन: शायरा बानों ने बताया- घर में है गम का माहौल, नहीं होगा कोई प्रोग्राम
दिलीप कुमार का 98वां जन्मदिन: शायरा बानों ने बताया- घर में है गम का माहौल, नहीं होगा कोई प्रेागाम
नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा के महान अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार आज (11 दिसंबर) 98 साल के हो गए है। दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री शायरा बानों ने बताया है कि इस साल उनके बर्थडे पर कोई जश्न या प्रोग्राम नहीं होगा। दिलीप कुमार के दो भाइयों का कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिससे घर में गम का माहौल है और किसी भी तरह का कार्यक्रम वो नहीं करेंगी।

तोहफे ना भेजने की भी अपील
शायरा बानो ने दिलीप कुमार के चाहने वालों से भी ये अपील की है कि उनके जन्मदिन पर कोई तोहफा ना भेजें और खुद भी ना आएं। शायरा बानो ने कहा है कि एक तो दिलीप कुमार के दो भाइयों एहसान और असलम के इंतकाल की वजह से वो नहीं चाहते कि इसी साल किसी भी प्रकार का जश्न हो। वहीं कोरोना की वजह से भी लोगों का दिलीप कुमार से मिलना भी ठीक नहीं है। जो खुद उम्र के इस पड़ाव पर काफी कमजोर हो चुके हैं।

पेशावर में हुआ था जन्म
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान में) में हुआ। उनका असली नाम युसूफ है। 40 के दशक में जब वो मुंबई आए और फिल्मों में काम करना शुरू किया तो फिल्मी दुनिय में उनको नया नाम दिया गया- दिलीप कुमार। आजादी से पहले ही दिलीप कुमार हिन्दी फिल्मों में पहचान बना चुके थे। दिलीप कुमार की शादी एक्ट्रेस सायरा बानो से साल 1966 मे हुई। शादी के समय दिलीप कुमार 44 वर्ष और सायरा बानो की 22 वर्ष की थीं। तब से दोनों साथ हैं। दिलीप कुमार बढ़ी उम्र की वजह से बीतें कई सालों से बिस्तर पर हैं और खुद ज्यादा हिल भी नहीं सकते। शायरा ही लगातार उनका ख्याल रखती हैं।

दिलीप कुमार ने कई साल तक किया फिल्मी दुनिया पर राज
1944 में दिलीप कुमार ने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। इसके बाद कई दशक तक वो फिल्मों में छाए रहे। उनके नाम पर देवदास, अंदाज, नया दौर, यहूदी, मधुमति, मुगले आजम, गंगा जमुना, गोपी जैसी कई यागदार फिल्में दर्ज हैं। भारत सरकार ने दिलीप कुमार को 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से नवाजा। दिलीप कुमार राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। पाकिस्तान ने दिलीप कुमार को साल 1998 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से नवाजा था।












Click it and Unblock the Notifications