नीतीश कुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से की मुलाकात, JDU प्रमुख भी रहे मौजूद, VIDEO
Nitish Kumar Meet Mallikarjun Kharge: नीतीश कुमार और जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनके साथ मुलाकात की। राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

Nitish Kumar Meet Mallikarjun Kharge: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी से सोमवार को मुलाकात की। नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुलाकात की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू प्रमुख राजीव रंजन (ललन) सिंह भी मौजूद रहे।
Recommended Video

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की जल्द बैठक होगी। बैठक की तिथि और स्थान की घोषणा 1-2 दिनों के भीतर की जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टियां हिस्सा लेंगी।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार 2024 के चुनावों से पहले विपक्षी पार्टियों को एकजुट की पुरजोर कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी के चलते नीतीश कुमार आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात किए। नीतीश कुमार की यह मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे से काफी अहम मानी जा रही है। नीतीश कई विपक्षी दलों से मिलने के बाद अब खड़गे से मिले हैं।
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने 12 अप्रैल से लेकर 21 मई यानी 40 दिनों में सात प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार कांग्रेस और अन्य प्रमुख विपक्षी दलों के बीच एकता के सूत्रधार बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- नीतीश-खड़गे की आज की मुलाकात क्यों है खास? आगे की रणनीति पर होगी चर्चा












Click it and Unblock the Notifications