बिहार चुनाव: केजरीवाल ने की भविष्यवाणी, बुरी तरह हार रही है बीजेपी, जीत रहे हैं नीतीश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक भविष्यवाणी की है। केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी बिहार में हार रही है। केजरीवाल का यह बयान उस वक्त आया है जब भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति में अचानक बदलाव किया है और विपक्ष लगातार दावा कर रही है कि बीजेपी हार रही है।

केजरीवाल का नीतीश के लिए प्रचार ना करने का सिर्फ एक कारण यह रहा है कि लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस का महागठबंधन में शामिल होना। बिहार में भाजपा की अचानक बदली रणनीति के बारे में आपको बता दें कि अब पोस्टरों पर मोदी की जगह स्थानीय नेताओं की तस्वीरें नजर आने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications