नीतीश कुमार के सातवीं बार बिहार सीएम बनने पर उनकी 80 वर्षीय बहन ने भाई दूज पर रखा उपवास
भाई दूज के पावन पर्व पर नीतीश कुमार लेने जा रहे हैं बिहार CM पद की शपथ, बड़ी बहन ने रखा व्रत
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार शपथ लेंगे। पटना में शाम करीब 4:30 बजे नीतीश कुमार और उनकी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सातवीं बार बिहार प्रदेश की कमान संभालने जा रहे नीतीश कुमार के लिए आज भाई दूज के अवसर पर उनकी बड़ी बहन ने भाई की लंबी आयु और उनकी सलामती के लिए उपवास रखा।

नीतीश कुमार की 80 वर्षीय बहन ने भाई के लिए रखा उपवास
नीतीश कुमार की बड़ी बहन उषा देवी 80 वर्ष की है इसके बावजूद उन्होंने अपने भाई नीतीश कुमार के लिए भाई दूज पर व्रत रखा। चूंकि इस बार भाई दूज की पूजा का मुहुर्त एक बजे के बाद का था इसलिए दोपहर तक उषा देवी ने व्रत रखा और भाई दूज की विधिवत पूजा की। बहन उषा देवी ने कहा कि वो भाई के सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बहुत खुश है। उन्होंने आज पूजा की और नीतीश को आशीर्वाद दिया कि वो स्वस्थ्य रहें और प्रदेश के लिए और बेहतरीन काम करें।
Recommended Video

भाई के सातवीं बार सीएम बनने पर उषा देवी ने बिहार के लिए बोली ये बात
नीतीश की बड़ी बहन उषा देवी ने कहा कि वो भाई के शपथ ग्रहण के बाद उनका टीका करेगी और बाजरा खिलाएगी। एबीपी न्यूज से बात करते हुए उषा देवी ने कहा कि नीतीश को अभी राजनीति करने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है उन्हें अभी बिहार में रहना चाहिए और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए और बिहार प्रदेश को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

नीतीश कुमार ने बहन के घर में गुजारा है अपना बचपन
बता दें नीतीश कुमार ने अपने बचपन के बहुत सारा लम्हा अपनी बड़ी बहन उषा देवी के घर में ही गुजारा है। जिस घर के आंगन में नीतीश कुमार की मां समान दीदी उषा देवी ने उनकी मंगल कामना के लिए उपवास रख कर पूजा-अर्चना की।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications