नितीश कुमार के निशाने पर मोदी, आपकी प्राथमिकताएं कहां हैं
बिहार। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता नितीश कुमार ने नरेंद्र मोदी पर ज़बानी हमला बोला है। नितीश कुमार ने कहा है कि आदणीय नरेंद्र मोदी ने जो वायदे किए थे वह अब भूल गए हैं। नई सरकार बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने जो प्राथमिकताएं गिनाई थीं वह कहां हैं।

नितीश बिहार जनसंपर्क यात्रा के दौरान एक सभा में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नीतिश ने प्रधानमंत्री मोदी का उपहास उड़ाते हुए सभा में उनके भाषण की रिकॉर्डिंग चलवाई। जिसमें नरेंद्र मोदी बिहार को विशेष दर्जा और सहायता पैकेज देने की बात कर रहे थे। उन्होंने इस रिकॉर्डिंग के खत्म होने के बाद कहा कि नई सरकार बनने से पहले नरेंद् मोदी ने क्या कहा था।
उन्होंने कहा कि सरकार को तो अब डेढ़ सौ दिनों से भी ज्याद हो गए हैं। आपकी प्राथमिकता में शामिल मुद्दे कहां हैं। कहां है बिहार को मिलने वाला विशेष राज्य का दर्जा। कहां के विशेष पैकेज।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने प्रधानमंत्री के पूर्व भाषणों की रिकॉर्डिंग चलवाई। भरी सभा में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नितीश कुमार अपनी जनसंपर्क यात्रा के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। नीतिश कुमार की इस यात्रा को बिहार विधानसभा का पहला बिगुल बताया जा रहा है। नितीश कुमार की संपर्क यात्रा 29 नवम्बर तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications