Nitin Nabin: 'पसंद अलग लेकिन सोच एक', नितिन नबीन के बारे में पत्नी ने खोले खूबसूरत राज, जानें क्या कहा?
Nitin Nabin Wife Dr. Deepmala Shrivastava: भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री और पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अध्यक्ष के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे और वह कल अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे।
मालूम हो कि बिहार से पहली बार कोई बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है।45 साल के नितिन नबीन ऊर्जावान, जुझारू और स्वच्छ छवि के नेता माने जाते हैं। वह भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, जिनकी अगुवाई में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होगी।

23 मई 1980 को रांची के संभ्रात कायस्थ परिवार में जन्मे नितिन नबीन को राजनीति तो विरासत में मिली लेकिन वो खुद को 'एक्सिडेंटली राजनीति में आया व्यक्ति' बताते हैं। वो अनुभवी बीजेपी नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। 2006 में अपने पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति में कदम रखा था।
निजी तौर पर Nitin Nabin की पसंद पत्नी से मेल नहीं खाती
एक इंटरव्यू में उनकी पत्नी और उन्होंने अपनी पसंद ना पसंद के बारे में बताया था। जीवन पथ पर तो दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ परछाईं बनकर चलते हैं लेकिन निजी तौर पर दोनों की पसंद अलग-अलग है। दरअसल इंटरव्यू में दोनों से उनके पसंदीदा नेता के बारे में पूछा गया था तो नितिन नबीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने तुरंत 'पीएम मोदी' का नाम लिया था। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी।

PM मोदी की फैन हैं Nitin Nabin की पत्नी
उन्होंने कहा था कि 'मौजूदा दौर में पीएम मोदी जैसा कोई नेता नहीं है, जब निराशा होती है और इंसान को कुछ सूझ नहीं रहा होता है, तब वहां पर 'पीएम मोदी' याद आते हैं। वो लोगों को हिम्मत देते हैं और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद करते है, उन्हें देखकर तुरंत दिमाग में सवाल आता है कि वो जब इतनी कठिन परिस्थितियों में देश संभाल सकते हैं, तो हम अपनी छोटी परेशानियों से क्यों नहीं लड़ सकते हैं।'

अमित शाह को पसंद करते हैं Nitin Nabin
जबकि नितिन नबीन ने 'अमित शाह' का नाम लिया था और कहा था कि 'मैंने अमित शाह जैसा जुझारू नेता नहीं देखा, बिना किसी सामाजिक समीकरण और सपोर्ट के लोगों के बीच राजनीति के मंच पर खुद को स्थापित करना आसान नहीं है, लगन, मेहनत के दम पर अमित शाह ने अमिट पहचान बनाई है जो दूसरों के लिए प्रेरणा हैं।'
Nitin Nabin की पत्नी पेशे से बैंकर हैं
खैर भले ही मियां-बीवी की पसंद अलग हो लेकिन दोनों की सोच में केवल भारत को विकास पथ पर आगे बढ़ाने की बात है।आपको बता दें कि नितिन नबीन की पत्नी पेशे से बैंकर हैं, दोनों की शादी अरेंज्ड थी लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते में प्रेम, समर्पण और त्याग की कोई कमी नहीं है। दोनों के प्यार की बगिया में एक बेटी भी है।
'Nitin Nabin नेकदिल और सच्चे इंसान हैं'
अपने पति के की तारीफ करते हुए दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा था कि 'वो नेकदिल और सच्चे इंसान हैं, जो ठान लेते हैं वो करके दिखाते हैं, देश के लिए प्रेम और लोगों के प्रति स्नेह और मदद करने का इरादा ही उन्हें औरों से अलग बनाता है।'
'मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत खुशी की बात है'
जिस वक्त नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था उस वक्त दीपमाला ने ANI से बात करते हुए कहा था कि 'मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत खुशी की बात है और पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि बिहार से पहली बार किसी युवा व्यक्ति को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। हमेशा से वे पार्टी के आम कार्यकर्ता के तौर पर अपनी भागीदारी और सहयोग करते रहे हैं। आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए वे काम करते रहेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications