Nitin Nabin: 'खाने के शौकीन,नहीं होता झगड़ा', नितिन नबीन की पत्नी ने पति के खोले राज, BJP को क्यों कहा जौहरी?
Nitin Nabin Wife Deepmala Srivastava: मंगलवार को नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। 45 साल की उम्र में इस बड़े पद पर पहुंचने वाले नितिन नबीन की तारीफ पीएम मोदी ने भी जमकर की। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जब बात पार्टी की होती है तो नितिन नबीन ही बॉस हैं और मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं। आज की युवा पीढ़ी की भाषा में कहें तो, नितिन एक तरह से खुद मिलेनियल हैं, वह उस पीढ़ी से हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तन देखे हैं।'
आपको बता दें कि नितिन नबीन बीजेपी के 12वें प्रेसिडेंट बन गए हैं, जिसकी स्थापना 1980 में हुई थी और उसी साल उनका जन्म हुआ था। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर दिल्ली से लेकर बिहार तक में जबरदस्त जोश और उत्साह है।

इस खास मौके पर उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने एनडीटीवी से खास बातचीत की और अपने पति के बारे में खास राज खोले। उन्होंने कहा कि 'नितिन से शादी करने से पहले कभी नहीं सोचा था कि 25 साल की उम्र में भी कोई विधायक बन सकता है।'
'एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं' (Nitin Nabin Story)
उन्होंने साफ किया कि 'हम दोनों अलग-अलग क्षेत्र के हैं और एक -दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। जो भी हैं वो घर से बाहर हैं, घर के अंदर पति-पत्नी हैं, दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और एक-दूसरे की स्पेस देते हैं इसलिए झगड़ा नहीं होता है।एक पत्नी होने के नाते उन्हें नितिन नबीन पर गर्व है।'

Nitin Nabin को खाने-पीने का बड़ा शौक है
उन्होंने कहा कि 'नितिन नबीन को खाने-पीने का बड़ा शौक है, वो हर तरह का खाना खाते हैं और उन्हें भोजन में काफी कुछ बनाना भी आता है।' उन्होंने कहा कि 'मैंने उनकी जर्नी देखी है, वो बहुत मेहनती, ऊर्जावान और काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित और ईमानदार हैं। काम के आगे उन्हें कुछ नहीं सूझता ,ना दिन, ना रात और ना मौसम। भाजपा वो जौहरी है जिन्होंने उनकी लगन और मेहनत को पहचाना और ये केवल भाजपा ही कर सकती है।'

Nitin Nabin ने दिया बड़ा सरप्राइज, बीवी ने खोले राज
उन्होंने ये भी बताया कि 'जिस दिन उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना था, उस वक्त उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया था, बस फोन करके बोला था कि टीवी खोलो , कुछ आने वाला है। उस दिन कार्यकर्ता सम्मान समारोह था तो हमने सोचा कि उसी से संबंधित कुछ होने वाला है लेकिन जैसे ही टीवी ऑन किया तो उसमें फ्लैश था कि वे कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं, वो बहुत बड़ा सरप्राइज था।' आपको बता दें कि पत्नी डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव देश के सबसे बड़े बैंक SBI में अधिकारी हैं।













Click it and Unblock the Notifications