ग्रेनेड के हमले से थे घायल, फिर भी आतंकियों पर गोलियां चलाते रहे नितिन
नई दिल्ली। रविवार रात को जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक बीएसएफ जवान नितिन शहीद हो गए थे।
अगर इस हमले को रोका नहीं जाता तो ये आतंकी भारत के अंदर बड़ा हमला कर सकते थे। आइए आपको बताते हैं कैसे बहादुरी दिखाते हुए शहीद हुए थे नितिन।

घायल होने के बावजूद बरसाते रहे गोलियां
इटावा के शहीद नितिन यादव कितने बहादुर दे इसका पता इसी बात से चलता है कि उन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए थे, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने किसी भी आतंकी को आगे नहीं बढ़ने दिया और घायल होने के बावजूद वे आतंकियों पर गोलियां बरसाते रहे। बीएसएफ के जवान नितिन की शहादत पर पूरे देश को गर्व है।

अस्पताल ले जाते हुए हुई मौत
बीएसएफ जवान शहीद नितिन ग्रेनेड के हमले की वजह से बुरी तरह से घायल हो गए थे। साथी जवानों ने मोर्चा संभाला और फिर नितिन को अस्पताल ले जाने की कवायद शुरू हुई। नितिन को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान गंभीर रूप से घायल होने की वजह से रास्ते में ही नितिन की मौत हो गई।

ग्रेनेड लॉन्चर से लैस थे आतंकी
बारामुला में हमला करने आए आतंकी ग्रेनेड लॉन्चर से लैस थे। बीएसएफ के आईजी विकास चंद्रा ने बताया कि रात करीब 10 बजे जवानों को झेलम नदी के किनारे कुछ हरकत महसूस हुई, जिसके बाद जवानों ने आतंकियों को ललकारा। आतंकियों ने इसके जवाब में फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी फायरिंग की। इसी बीच आतंकियों ने बीएसएफ जवानों के बंकर पर ग्रेनेड लॉन्चर से ग्रेनेड फेंक दिया।

बहादुर जवानों ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी
बहादुर जवानों ने भारत में घुसकर बड़ा हमला करने के आतंकियों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। इस हमले में एक अन्य बीएसएफ का जवान घायल भी हुआ, लेकिन आतकियों ने उन्होंने देश की सीमा से बाहर खदेड़ दिया। फिलहाल घायल बीएसएफ जवान खतरे से बाहर है।

श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
बारामुला में शहीद हुए नितिन यादव के घर बड़ी मात्रा में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी नितिन यादव के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications