आरोप साबित हुआ तो मंत्री तो छोड़ो सांसदी से भी दूंगा इस्तीफाः गडकरी
नयी दिल्ली। कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार का आरोपों पर बोलते हुए कहा है कि अगर उनपर लगे आरोप साबित होते हैं और वो दोषी करार दिए जाते हैं तो वो अपने मंत्रीपद के साथ-साथ सांसदी भी छोड़ने को तैयार हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने संसद में नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग की थी जिसके जवाब में गडकरी ने कहा कि कांग्रेस उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए ये शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मील के लिए महाराष्ट्र में तत्कालीन कांग्रेस सरकार, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय तथा अन्य संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी।
गडकरी ने कहा कि पूर्ति कंपनी ने 46.63 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उस सवा ग्यारह प्रतिशत की दर से लौटाया। उन्होंने कहा कि क्या कर्ज लेना और वापस करना क्या भ्रष्टाचार है? उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पूर्ति कंपनी के लिए लोन लिया था तो उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी।












Click it and Unblock the Notifications