बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर नीति आयोग का बयान, कहा- केंद्र को कुछ करना चाहिए

नई दिल्ली, जून 05: देश में एक तरफ कोरोना का खौफ है तो दूसरी तरफ महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में आई उछाल ने लोगों का पूरे घर का बजट बिगाड़ दिया। वहीं जरूरत की चीजों के दाम भी इससे प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा है कि इसको लेकर केंद्र सरकार को कुछ करना चाहिए।

NITI Aayog

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: दो दिन बाद फिर बढ़े ईंधन के दाम, एक महीने में बढ़ा इतना | वनइंडिया हिंदी

    पेट्रोल- डीजल की कीमतों में वृद्धि पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को कुछ करना चाहिए, लेकिन हमें संतुलन की भी जरूरत है। महंगाई पर नियंत्रण की जिम्मेदारी सरकार की, उम्मीद है कि जिन पर यह जिम्मेदारी होगी वे संतुलन बनाएंगे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, उनके मुताबिक जून से सुधरेगी भारतीय अर्थव्यवस्था और जुलाई से पकड़ेगी रफ्तार। राजीव कुमार ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022 में 10 फीसदी से 10.5 फीसदी की गति से आगे बढ़ेगी।

    कई जगह 100 के पार पेट्रोल

    आपको बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। देश के कई जिलों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार तक जा पहुंची है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 85.66 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101 रुपए पहुंच गई है। देश के करीब 135 जिलों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार चली गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+